फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधायक ने सामुदायिक भवन, सीसी रोड और स्मृति द्वार का किया लोकार्पण

Tue, 21 Jan 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विधायक निधि से निर्मित एक सामुदायिक भवन, सीसी सड़क और स्मृति द्वार का लोकार्पण विधायक पीएन पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 26.94 लाख की लागत से हुए निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। उक्त गांवों में समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बोहरापुर में राम जानकी मंदिर के पास 9.74 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक की ओर से किया गया। उसके उपरांत ग्राम पंचायत धर्मपुर खुर्द में नौ लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड व दिघवा बुजुर्ग स्थित 4.20 लाख की लागत से निर्मित पंडित द्वारका प्रसाद स्मृति द्वार का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें