विधायक के परिवार ने सौंपा 1.22 लाख का चेक
पकड़ियार बाजार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सिंगहा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से समर्पण राशि संग्रह कार्यक्रम हुआ। इसमें खड्डा विधायक के परिवार ने एक लाख 22 हजार रुपये भेंट किया।
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की पत्नी आशा देवी ने विधायक द्वारा अयोध्या राम तीर्थ क्षेत्र के नाम से काटे गए एक लाख 11 हजार एक सौ रुपये और विधायक की माता जानकी देवी ने 11 हजार एक सौ रुपये का चेक संग्रह प्रमुख महेंद्र पांडेय को सौंपा। विधायक की माता गायत्री देवी ने कहा की किसी मनुष्य की सामर्थ्य नहीं है कि वह प्रभु का घर बना दे। भगवान यदि अवसर दिए हैं तो इस पुनीत कार्य में हमें सहभागिता करनी चाहिए। इस दौरान अंजनी शुक्ल, रोहन गुप्ता, यज्ञदत्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।