फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिथुन ने अभिषेक को दी पटकनी

Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार/कोटवा बाजार। क्षेत्र के सिद्धपीठ बगही धाम में बृहस्पतिवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलावा बिहार, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों के पहलवानों ने अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में देवतहा के अली हुसैन ने गोरखपुर के गौरव को, देवतहा के मिथुन ने बोधी छपरा के अभिषेक को, पडरौना के अंकित ने कमासी के अशफाक को, गोरखपुर के गुड्डू ने सोनबरसा के गौतम को, देवतहा के मोहम्मद ने कौआसार के विशाल को पटखनी दी। इसके अलावा महराजगंज के चंद्रशेखर व बोधी छपरा के सुहेल, पडरौना के सत्येंद्र व कमाही के अज्जू और गोरखपुर के पवन व पडरौना के शत्रुघ्न के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छुटी। कुश्ती में रेफरी की भूमिका तूफानी यादव और महंथ यादव ने निभाई। कुश्ती का संचालन रवि तिवारी ने किया। अंत में आयोजक महंथ विश्वंभर दास ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें