फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक सप्ताह बाद बेटे से मिली लापता मां, छलके आंसू

Sun, 27 Apr 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता महिला एक सप्ताह के बाद शनिवार को अपने पुत्र से मिली तो मां और बेटे की आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे। वहीं इस मामले में महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन कर रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खुर्द निवासी दीनानाथ की माता 67 वर्षीय बेइली देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही हैं। बीते 20 अप्रैल की सुबह 10 बजे घर से अचानक लापता हो गईं। इसके बाद स्वजन काफी तलाश किए लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने दीनानाथ के मोबाइल पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-कसया मार्ग पर स्थित खरदल पुल पर उसकी मां के होने की जानकारी दी। वह वहां पहुंचा और एक-दूसरे को देखते ही मां-बेटा गले मिलकर रोने लगे। वहां से बेटा मां को घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें