फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर कुशीनगर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किशोर कुशीनगर में मिला
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के भरवलिया टोला से 13 वर्षीय किशोर बृहस्पतिवार की सुबह बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस किशोर को दोपहर में कुशीनगर में खोज लिया।
विज्ञापन

भरवलिया टोला निवासी मुन्नीलाल गोंड़ का पुत्र विवेक बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे घरवालों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। दोपहर तक घर वापस नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ था। परिजनों ने उसे कई जगह खोजा लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पिता मुन्नीलाल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर दी। एसओ ने तत्काल किशोर के मोबाइल नंबर का लोकेशन सर्च कराया। सीडीआर के मुताबिक मोबाइल का अंतिम लोकेशन सुबह नौ बजे कुशीनगर में मिला। इसके बाद एसओ जितेंद्र सिंह, एसआई मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल दिनेश यादव, विनोद यादव, पूनम यादव, सौरभ कुशवाहा आदि की टीम कुशीनगर पहुंची। कुछ देर में गायब किशोर कुशीनगर में ही घूमता मिला। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह कुशीनगर घूमने आया था। इसके बाद किशोर के पिता को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें