फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना से हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित पवन मद्धेशिया के पुत्र के अपहरण की सूचना पर पहुंचे एसपी विनोद कुम - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अपहरण की सूचना से हलकान रही पुलिस
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे एसपी, मामले की जानकारी
जांच शुरू होने के कुछ ही देर बाद घर लौट आया किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शहर के बेलवा चुंगी से 15 वर्षीय किशोर को घर में न देख सुबह परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। छानबीन शुरू होते ही किशोर खुद घर आ गया। किशोर की गुमशुदगी को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।
बेलवा चुंगी बाईपास पर पवन मद्धेशिया का मकान है। उसी में उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान हैं। बुधवार की रात करीब एक बजे पवन का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कमरे से लापता हो गया। कपड़े व माला आदि कमरे में ही पड़ा था। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घरवालों ने कोतवाली पुलिस को अपहरण की सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस और डॉग स्क्वॉड के साथ एसपी विनोद कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ियां दिखते ही पवन के दरवाजे पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। लोग मोबाइल पर इस घटना की पुष्टि के लिए बेलवा चुंगी चौराहे के तरफ रहने वाले परिचितों से पुष्टि करने लगे। डॉग स्क्वाड की टीम अभी जांच कर ही रही थी कि गायब हुआ किशोर स्वत: वापस घर लौट आया। किशोर के वापस लौट आने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया किशोर से पूछताछ की गई तो उसने स्वत: ही घर से निकल जाने व वापस लौट आने की बात कही। घरवालों को किशोर पर निगरानी रखने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

...भगवान विष्णु ने बुलाया था
गायब हुआ किशोर वापस लौटा तो बाहर भीड़ व पुलिस फोर्स देखकर घबरा गया था। काफी देर तक ऊटपटांग बातें कर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस सूत्रों के अनुसार इस किशोर को घर के कमरे में ले जाकर शांति से पूछताछ की गई। उस वक्त किशोर ने बताया कि उसे रात में भगवान विष्णु ने बुलाया था और उन्होंने वापस घर भेज दिया। किशोर की इस हरकत पर पुलिस अफसर भी मुस्कुराते हुए वापस लौट आए। पुलिस कर्मियों ने घरवालों को इस किशोर पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें