फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनबढ़ों ने होलिका को उखाड़ा, पुलिस से शिकायत

Wed, 04 Feb 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया क्षेत्र के वार्ड सिद्धार्थनगर मल्लूडीह में सोमवार की रात में धनहा टोले के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थापित होलिका को कुछ मनबढ़ लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में लगे पौधे व ट्री गार्ड भी उखाड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानध्यापिका सविता शर्मा ने इसकी लिखित सूचना कसया पुलिस को दी है। सविता शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मंगलवार की सुबह जब मैं विद्यालय पहुंची तो देखा कि कमरे के सामने स्थापित विकलांग रैंप, ट्री गार्ड व उसमेें लगा पौधा उखाड़कर सड़क पर फेंक दिया गया है।
इस दौरान विद्यालय के पास स्थित होलिका भी उखाड़कर फेक दिया गया है। विदयालय कर्मियों ने इसकी सूचना सभासद प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों को दिया। थाना प्रभारी अभिनव मिश्र ने कहा कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें