फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुबौली मंदिर में आभूषण चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के पिपराइच मार्ग स्थित मां दुबौली मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर गो सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलवार को मंदिर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम व एसओ को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। पुलिस के मुताबिक, मंदिर में हुई चोरी की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

कप्नातगंज कस्बे से सटे पिपराइच मार्ग के किनारे मां दुबौली मंदिर में प्रतिमा से एक फरवरी की रात में आभूषण की चोरी होने की घटना हुई थी। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को गो सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह मंदिर पहुंचे। उन्होंने एसओ दीपक सिंह को चोरी मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मां दुबौली मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है।
मंदिर के पुजारी शैलेंद्र मिश्रा से मंदिर के चारों तरफ चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आश्वासन दिया। कहा कि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग को जल्द प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान,राम गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने भी चोरी की घटना का जायजा लिया
मां दुबौली मंदिर में चोरी होने की घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने भी दौरा कर जायजा लिया। मंदिर के पुजारी शैलेंद्र मिश्रा से चोरी की घटना की पूरी जानकारी लिया।उन्होंने मंदिर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें