फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शरारती तत्वों ने ई-रिक्शा वालों की बढ़ाईं मुश्किलें

Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महंगी किस्त और पेट्रोल-डीजल से बचने के लिए ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालने वालों के सामने अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

शरारती तत्व चीन के सस्ते मोबाइल में खास सॉफ्टवेयर अपलोड कर रिमोट की तरह ई-रिक्शा को बंद कर दे रहे हैं। अचानक रिक्शा बंद होने से चालकों को सवारी के बीच अपमानित होना पड़ रहा है और रोजाना 300-400 रुपये का नुकसान हो रहा है। चालकों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पिछले कुछ दिनों से ई-रिक्शा चालकों के साथ अजीब घटनाएं हो रही हैं। चलते-चलते अचानक ई-रिक्शा बंद हो जा रहा है और स्टार्ट ही नहीं हो रहा। मैकेनिक को दिखाने पर पता चला कि रिक्शा के कंट्रोलर में बाहर से सॉफ्टवेयर के जरिए छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्या सिर्फ किसी एक जगह तक सीमित नहीं है। सेवरही, हाटा, तमकुही और कप्तानगंज में भी चालकों ने ऐसी शिकायतें की हैं। चालकों का कहना है कि हम गरीब लोग हैं। कर्ज लेकर रिक्शा लिया है। प्रशासन ऐसे शरारती तत्वों को तुरंत पकड़े और उनके मोबाइल जब्त करे। वरना हम सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें