फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशासन के लिखित आश्वासन पर अनशन समाप्त

Fri, 10 Jul 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ठाढीभार में जुस पिलाकर अनशन समाप्त करते तमकुहीराज तहसीलदार राजेश कुमार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोड़रिया। ठाढ़ीभार में सरकारी लाइब्रेरी के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को शुरू हुआ अनशन प्रशासन की ओर से एक माह के भीतर दुकान हटाने के लिखित आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत व्यास नारायण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनशन शुरू किया। उनका कहना था कि सरकारी लाइब्रेरी के बगल में शराब की दुकान से युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अनशन की सूचना पर तहसीलदार राजेश कुमार तमकुहीराज और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और लिखित आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर शराब की दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस संबंध में दुकान संचालक को आवश्यक पत्र जारी किया जा रहा है। लिखित आश्वासन मिलने के बाद अधिकारियों ने व्यास नारायण को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो वे पुनः आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें