फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से बदसलूकी, दस लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल से बदसलूकी, दस लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावां की घटना
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल नौगांवा में एसडीएम के निर्देश पर पैमाइश करने गए लेखपाल से विपक्षियों ने न्यायालय के स्थगन आदेश का हवाला देकर विवाद किया। इस मामले में लेखपाल ने तीन नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जंगल नौगावां में जमीन के विवाद के निपटारे के लिए बरवा बभनौली निवासी रामसकल प्रसाद के मामले में एसडीएम तमकुहीराज के निर्देश पर हल्का लेखपाल संजीव कुमार पैमाइश करने गए थे। बताया जा रहा है कि विपक्षी उस जमीन पर न्यायालय की तरफ से यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश का हवाला देते हुए पैमाइश करने का विरोध करने लगे। बाद में लेखपाल ने पैमाइश कर सीमाकंन कर दिया। शनिवार रात किसी ने विवादित भूमि पर स्थित झोपड़ी जला दी। इसकी जांच करने गए लेखपाल के साथ विपक्षियों से विवाद हो गया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को तीन नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर तीन नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें