फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोटा अनाज सेहत का खजाना, किसानों की आय बढ़ाने का भी जरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बदलती जीवनशैली में मोटा अनाज यानी श्री-अन्न अब सिर्फ पारंपरिक भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया भी बन सकता है। कम पानी और कम संसाधनों में तैयार होने वाली इसकी फसलों को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें बिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कही। वे बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में कृषि विभाग की ओर आयोजित जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी और फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री-अन्न की व्यावहारिक उपयोगिता और स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए किसानों से इसकी खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री अन्न की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा कर सकती है। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों, एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों और अन्य संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टॉल क निरीक्षण किया। अंत कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के हेड वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह आदि ने किसानों को फसलों से जुड़ी कई जानकारी दी। अंत में उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन लकी तिवारी ने की।
इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा, लेखाकार पंकज जायसवाल, राजीव वर्मा, जमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह, डॉ. वैंकट रमण पांडेय, बाकेलाल भूषण, मदन गोपाल गौतम, विवेक चौधरी, राज सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें