फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख रुपये हो रहे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
दुधिया रोशनी से जगमग होगा हिरण्यवती नदी का बुद्धा घाट
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। इतिहास के पन्नों में दर्ज बौद्धकालीन हिरण्यवती नदी के घाटों व स्थलों के सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन, पर्यटन, कसाडा, टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी और नगरपालिका प्रशासन जुटा है। इसी क्रम में जल्द ही हिरण्यवती नदी का किनारा देवरिया मोड़ अर्थात हिरण्यवती घाट से बुद्धा घाट तक रात में दूधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा।
यह ऐतिहासिक नदी वर्षों से बदहाली की मार झेल रही थी, लेकिन पूर्व के पांच वर्षों से इसके महत्व व बौद्ध अनुयायियों के लिए गंगा के समान पवित्र हिरण्यवती नदी के जगह-जगह घाटों और स्थलों को पर्यटकों को लुभाने के लिए विकसित किया जा रहा है। नगरपालिका कुशीनगर कुशीनगर भी राज्य वित्त से 20 लाख रुपये खर्च कर हिरण्यवती घाट (देवरिया मार्ग) से रामाभार स्तूप के निकट बुद्धा घाट तक पाथवे के किनारे फैंसी पाथवे लाइट लगाया है। इन लाइट की टेस्टिंग (जांच) चल रही है। जल्द यह पूरा हो जाएगा। फैंसी पाथवे लाइट की रोशनी दूधिया रंग की होगी। इससे रात में नदी का किनारा जगमग हो उठेगा। लगभग दो किलोमीटर पाथवे के किनारे 55 लाइटें लगाई गई हैं। इन्हें चिल्ड्रेन पार्क में भी लगाया गया है।
विज्ञापन

इतिहास के मुताबिक भगवान बुद्ध के शिष्य आनंद ने उनके महापरिनिर्वाण से पूर्व इसी नदी के जल को प्यास लगने पर लाकर पिलाया था। तब उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। तभी से इस नदी की प्राचीनता व पवित्रता कायम है। देश व विदेश भर के सैलानी इस नदी को देखने के लिए आते हैं और कुछ बौद्ध अनुयायी नदी का जल स्वदेश भी पात्रों में भरकर ले जाते हैं। वर्तमान में नदी के किनारे करुणा सागर पार्क स्थल विकसित किया गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-28 व राष्ट्रीय राजमार्ग-28बी के बीच कुशीनगर में स्थित है। इसके अलावा बुद्धा घाट पर जीवक उपवन व आनंद उपवन, नदी में नौकायन, अत्याधुनिक प्रसाधन, चिल्ड्रेन पार्क, फास्ट फूड कैंटीन आदि से लैस हो चुका है।
विज्ञापन

नगरपालिका के ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि नदी के किनारे पाथवे रात में रोशनी से जगमग करने को फैंसी पाथवे लाइटें लगाई गई हैं। जल्द ही सांसद और विधायक के माध्यम से लोकार्पण कर शुभारंभ कर दिया जाएगा। रात में दूधिया लाइट के नजारे से नदी के जल में अद्भुत छटा बिखरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें