फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

रहसू बाजार (कुशीनगर )। क्षेत्र के गांव रहसू जनूबीपट्टी में एक व्यक्ति को बुधवार भोर में एक सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस गांव के लक्ष्मी प्रजापति (55) रहसू चौराहे पर अपने कपड़े की दुकान पर रहते हैं। बुधवार भोर में करीब चार बजे टहलने निकले। अभी दुकान से कुछ दूरी पर गए, तभी उन्हें एक विषैले सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें