गोडरिया। क्षेत्र के नरहवांडीह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से खाद्य सामग्री वितरण की मंगलवार को दुदही सुपरवाइजर ने जांच की। गांव के एक व्यक्ति ने खाद्य वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। सुपरवाइजर ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
गांव के रमेश कुमार गौड़ ने दुदही बीडीओ को शिकायती पत्र देकर खाद्य सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने जांच के निर्देश दिए थे। बीडीओ की तरफ से मिले निर्देश के अनुपालन में मंगलवार को सुपरवाइजर आशा देवी जांच करने पहुंचीं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमकला देवी से खाद्य सामग्री वितरण से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता का भी बयान लिया। सुपरवाइजर ने बताया कि इसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।