अहिरौलीदान मे लापता व्यक्ति की खोज मे जुटी एसडीआरएफ की टीम ।संवाद
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान में शुक्रवार की शाम घर से नारायणी (गंडक) नदी की ओर गया अधेड़ लापता हो गया। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें नदी के किनारे लगी एक नाव पर सोते देखा था लेकिन जब वे देर शाम जब घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। नदी में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों की शनिवार को प्रशासन को सूचना दी।
प्रशासन के निर्देश पर आई एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान निवासी 55 वर्षीय सुदामा राम शुक्रवार की करीब शाम चार बजे घर से नारायणी (गंडक) नदी की ओर गए थे। कुछ लोगों ने उन्हें बड़ी नाव पर सोते हुए भी देखा था लेकिन किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार देर शाम जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी। उनकी खोजबीन जुट गए। काफी खोजबीन के बाद जब शनिवार को भी सुदामा का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। सूचना मिलते ही तमकुहीराज के तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, तरयासुजान पुलिस समेत बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे जुट गए। प्रशासन की सूचना पर आई एसडीआरएफ की टीम नदी में उनकी तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक उनका पता नहीं चला। तहसीलदार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम सुदामा की तलाश में जुटी है। अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान रोक दिया गया है।