फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाकू से हमले में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Tue, 04 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए 22 जुलाई को कठिनहिया गांव में बरामदे में सोए रामसनेही यादव को युवक ने चाकू मार दिया था। इलाज के दौरान रविवार की राम सनेही की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम देने के आरोपी को युवक को पुलिस ने दो दिन बाद जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के कठनहिया गांव के बड़का टोला निवासी रामसनेही यादव (55) 22 जुलाई की रात में घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब 11 बजे गांव के रिश्तेदार भूषण खरवार ने अपने मामा के लड़के को फंसाने के लिए रामसनेही यादव पर हमला किया था। उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके मामा के लड़के से था।
कुछ दिन पहले ममेरा भाई उसकी पत्नी को भगा ले गया था। इससे वह नाराज रहता था। वारदात के बाद पत्नी के प्रेमी का फोटो गिरा दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान भूषण को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें