फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे अचेत मिले अधेड़ की मौत

Tue, 24 Mar 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया सीएचसी के बाहर शव मिलने पर पहुंचे एसएचओ आशुतोष सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। नगर के गोला बाजार स्थित सीएचसी परिसर के बाहर मिले अचेत व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान सीतामढ़ी (बिहार) के रून्नीसैदपुर क्षेत्र के गंगवार बुजुर्ग निवासी मोहन मंडल के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1 बजे एंबुलेंस से 48 वर्षीय मोहन मंडल को सीएचसी कसया लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के अनुसार, वह अत्यधिक नशे की हालत में था। उसके शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक, उपचार के दौरान रात में वह बाथरूम जाने के लिए उठा, लेकिन वहां से बाहर निकल गया। इसके बाद सुबह सीएचसी परिसर के बाहर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने उसे दोबारा डॉक्टरों को दिखाया। उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि रविवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हुआ था। एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया था। कसया एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें