फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धार्मिक पोस्टर फाड़ने का विरोध करने पर अधेड़ को पीटा, करंट लगाकर मार डाला

Thu, 11 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर : गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों पर आरोप
विज्ञापन


गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। चौराखास थाना क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव में मंगलवार रात 57 वर्षीय रामभजन गिरी की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि धार्मिक पोस्टर फाड़ने का विरोध करने पर गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों ने पहले पीटा फिर बिजली का तार सटाकर उनकी जान ले ली। पुलिस इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दो समुदाय का मामला होने से गांव में पांच थानों की पुलिस और दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई। आधी रात को एसपी केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उधर, बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचा तो नाराज लोगों ने एंबुलेंस को सड़क पर रोक कर तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। कार्रवाई और मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद नाराज लोग माने।
विज्ञापन


तमकुहीराज क्षेत्र के टोला दीपराय निवासी रामभजन का मकान चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव में भी है। दीपराय टोला पर चल रहे शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने के बाद रात करीब 11.30 बजे रामभजन पत्नी दयवंती के साथ मंगुरी पट्टी वाले मकान पर गए। इस दौरान इनके मकान के पास बिजली के पोल पर लगे धार्मिक पोस्टर को गांव के ही दूसरे समुदाय के पांच युवक फाड़ने लगे। दयवंती का आरोप है कि पति ने विरोध किया तो युवक उन्हें पीटने लगे फिर बिजली के खंभे का तार सटाकर मार डाला।
विज्ञापन



अधेड़ को करंट लगाकर जान से मारने का आरोप लगा है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। -केशव कुमार, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें