फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटन पुलिस ने पर्यटक के गुम रुपये लौटाए

Thu, 11 Jun 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली के रामाभार स्तूप एवं बुद्ध घाट परिसर घूमने आई अहिरौली बाजार निवासी हबीबुन निशा के गुम रुपये पर्यटन पुलिस ने बरामद कर बुधवार को उसे सौंप दिया। हबीबुन निशा पत्नी शाकिर अली के 1900 रुपये गुम हो गए थे। उसने इसकी सूचना पर्यटन पुलिस को दी। पर्यटन पुलिस ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने 1900 रुपये बरामद कर लिए। गुम रुपये मिलने पर महिला पर्यटक ने पर्यटन पुलिस का आभार जताया। टीम में एसआई नरेंद्र उपाध्याय एवं कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें