फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिया जाएगा कोरोना काल का बकाया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को दिया जाएगा कोरोना काल का बकाया राशन
विज्ञापन

- बीते 24 मार्च से 22 अगस्त तक का बकाया है मिड-डे-मील
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं का कोरोना काल का बकाया एमडीएम (मिड-डे-मील) का राशन अब वितरण किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को 94 और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं को 87 दिन का राशन प्राधिकार पत्र के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिले में 2464 परिषदीय, 55 वित्तपोषित माध्यमिक, 19 राजकीय, 54 वित्तपोषित जूनियर विद्यालय, 26 मदरसा संचालित होते हैं। इसमें करीब साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इन्हें स्कूल संचालन के दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत एमडीएम दिया जाता है। कोरोना संक्रमण के दौरान स्कूल बंद होने के चलते इन विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को राशन उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन बीते मार्च माह से अगस्त तक स्कूल बंद होने के दौरान इन विद्यार्थियों में नामांकित विद्यार्थियों को राशन नहीं मिल सका है। इसके लिए विभागीय स्तर पर शासन को पत्र भेजा गया था। अब इन विद्यार्थियों को स्कूल बंद के दौरान एमडीएम का राशन उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है। शासन की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग को मिले पत्र के अनुसार बीते मार्च से अगस्त के बीच सार्वजनिक अवकाश की तिथि छोड़कर प्राथमिक विद्यालय स्तर के 94 और जूनियर स्तर के विद्यार्थियों को 84 दिवस का एमडीएम का राशन प्राधिकार पत्र के माध्यम से चावल 06.200 किलोग्राम और गेहूं 03.200 किलोग्राम प्रति छात्र के हिसाब से दिया जाएगा। विभाग की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी (एमडीएम) जीतेंद्र गौतम ने बताया कि बीते 24 मार्च से 22 अगस्त तक के कार्यदिवस का एमडीएम का राशन देने के लिए शासन की तरफ से अनुमति मिली है। यह राशन प्राधिकार पत्र के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए प्राधिकार पत्र की छपाई कराई जा रही है। शीघ्र ही विद्यार्थियों में राशन वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें