मंसाछापर। क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली एवं पुस्तक वितरण का आयोजन हुआ। बीएसए ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय परिसर में हर्बल गार्डन का शुभारंभ कर पौधरोपण किया।
बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों का नियमित विद्यालय में नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करें। बीईओ जयंत भारती ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और गांव-गांव जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ना है। इस दौरान बालेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद