फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी पुरस्कृत

Tue, 04 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मैराथन में भाग लेते छात्र। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत की ओर से सोमवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 1200 से अधिक छात्राएं छात्राएं शामिल हुईं। करीब तीन किलोमीटर तक हुई मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ का शुभारंभ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक अतुल सिंह, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़ व डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई मैराथन दौड़ में शामिल छात्राएं और लोग कस्बा के आजाद चौक, चांदनी चौक, मंगल की बाजार, डीसीएफ चौक, बंदेलीगंज, तरैया बाईपास होते हुए तेलियाना चौराहे पहुंचा। वहां से दौड़ लगाते हुए मैराथन में शामिल लोग पुन: नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले 13 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें