थाई मोनास्ट्री कुशीनगर की तरफ से मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे पहले पवित्र धातु शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 27 विद्यालयों के 73 बच्चों ने हिस्सा लियाया। ।
थाईलैंड से कुशीनगर में आए मुख्य ट्रस्टी सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। इसका उद्घाटन करते हुए थाईलैंड के मनत सुकचित ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। वहीं प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसके लिए थाई मोनास्ट्री की ओर से प्रत्येक वर्ष कुशीनगर में पवित्र धातु शोभायात्रा सहित अन्य कार्यक्रम कराए जाते हैं। इसी के तहत कुशीनगर स्थित लीलावती देवी स्टेडियम में तथागत कप क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है।
चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्र के धर्मा देवी बाल विकास विद्यापीठ, तथागत पब्लिक स्कूल सिरसिया, शिव रामजानकी शिक्षण संस्थान शामपुर हतवा, लिह्नसन बुद्धिस्ट इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर, स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल सोनबरसा, मालती पांडेय शिशु शिक्षा निकेतन सिरसिया, एसके नेशनल पब्लिक स्कूल चकदेइयां, आरजी पब्लिक स्कूल परसौनी खुर्द सहित 27 विद्यालयों के 73 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित चित्र बच्चों की ओर से बनाया गया। इसके पूर्व थाईलैंड से आए अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।