मौसम बदलते ही डायरिया ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में डायरिया से पीड़ित 11 बच्चे भर्ती थे, जिनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव और वायरल डायरिया के चलते बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में कई बच्चे भर्ती कराए गए। इनमें एक माह से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चे शामिल थे। भर्ती हुए बीमार बच्चों में नरकटिया के कौशल, पडरौना के मनीष, बनवारी टोला के गणेश, तुरकहवां के अजय, बसडीला के रहीम, पडरौना के अर्पित चौधरी, सीमा चौधरी, बरडीहा के पीयूष, बसडीला की ऋतिका, ठाड़ीभार के वसीम और सोहरौना के अजीत आदि शामिल हैं। इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।