फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Sep 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहऱ से जुड़े विभिन्न गांवों में सिचाई के साधन विकसित करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व तमकुहीराज विधायक डॉ.असीम कुमार को पत्रक सौंपकर कारवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के पत्रक के मुताबिक मुख्य पश्चिमी गंडक नहर तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग के बीच से होकर बिहार की ओर जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण में नहर के पश्चिम व चखनी ताल ड्रेन के पूरब सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। यहां विभिन्न गांवों के किसानों की 2000 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल की खेती योग्य भूमि है।

किसानों की समस्याओ के समाधान के लिए सिंचाई विभाग के इंजीनियरों से जांच कराकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मोरवन गांव के उत्तर दिशा में एक रेगुलेटर स्थापित करने की मांग की। इस दौरान सुविन्द चौहान,संतोष राय, ओमप्रकाश राय,व्यास राय, भगवती राय, अवधेश राय, हीरामन चौहान, हरिकेश गुप्ता, ललन चौहान, आदम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें