पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बुद्ध इंटर कॉलेज से नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने रविवार को सेवा पखवाड़ा के तहत हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कॉलेज के सामने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। कुशीनगर सेवा समिति प्रभारी महात्मा प्रज्ञा बाई, वार्ड सभासद केशव सिंह आदि मौजूद थे।