फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर अंडरपास निर्माण के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Fri, 17 Apr 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील गेट के सामने हाईवे पर अंडरपास निर्माण कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर चेताया कि अंडरपास निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे,इसकी जिम्मेदारी प्रशासन क होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के अरसद रजा के नेतृत्व में हाईवे पर अंडरपास निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार महेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर 2 व 3 से वार्ड नंबर 4 व 5 को जोड़ने के लिए एक अंडरपास का निर्माण कराया जाए। लोगों का कहना है कि अंडरपास के निर्माण होने से इन वार्डों के लोगों के आवाजाही में सहूलियत मिलेगी। हाईवे को इधर से उधर पार करने में कई बार हादसे होते रहे हैं,ऐसे में अंडरपास निर्माण होने से हादसों पर अंकुश लगने के साथ आवागमन में परेशानी दूर होगी। मौके पर शाहिद अली,अमित कुमार,गुड्डू,एनामुल हक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें