फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Wed, 01 Apr 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कम्युनिस्ट पार्टी माले की तरफ से मंंगलवार को कलक्ट्रेट के पास धरना प्रदर्शन किया। इसमें पेट्रोलियम पदार्थ पहले की तरह सुलभ कराने समेत चार सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति को संबोधित कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे जिला प्रभारी परमहंस सिंह ने कहा कि अमेरिका और इजराल के बीच चल रहा युद्ध विश्व के कई देशों के विकास को पीछे ढकेल रहा है। इस युद्ध की आंच भारत तक पहुंच गई है। उन्होंने भारत सरकार से इस युद्ध को रोकवाने का प्रयास करने और पेट्रोलियम पदार्थ पहले की तरह सुलभ कराने की मांग की। इस दौरान बलिस्टर कुशवाहा, कन्हैया प्रसाद, बलिराम प्रसाद, छेदी प्रसाद, रामसुगम प्रसद, मंजूर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें