भाकियू ने लक्ष्मीगंज चीनी मिल चलवाने की मांग
कप्तानगंज। लक्ष्मीगंज चीनी मिल चलवाने समेत विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए भाकियू (भानु गुट) गुट ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपे ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार चीनी मिलों को चलवाने का वादा किया था। लेकिन अब तक अपने वादे को सरकार पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने लक्ष्मीगंज की बंद पड़ी चीनी मिल को चलाने या उसके स्थान पर नया चीनी मिल को बनवाने की मांग की। इस दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।