सिरसिया गांव के मां सिंहासन देवी मन्दिर पर चैत नवरात्र मेला नहीं लगने का बैठक करते एसएचओ कप्तानग?
- फोटो : KUSHINAGAR
रामनवमी पर नहीं लगेगा मेला, कोरोना बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया के धूस पर स्थित मां सिंहासनी देवी मंदिर एवं मां चेड़ा देवी मंदिर परिसर में रामनवमी का मेला इस बार नहीं लगेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भक्त मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा पाठ कर सकेंगे।
कोविड-19 को देखते हुए एसओ कप्तानगंज कपिल देव चौधरी ने बुधवार को दोपहर 12 बजे सिरसिया गांव के शिव मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के सदस्यों और गांव के लोगों के साथ बैठक कर वर्तमान हालात पर चर्चा की। एसओ ने कहा कि हालात के चलते इस बार मेला लगाना उचित नहीं है। गांव के लोग मास्क पहनकर शारीरिक दूरी बनाते हुए बारी-बारी से पूजा पाठ कर सकेंगे। मथौली बाजर के पास स्थित मां चेड़ा देवी मंदिर परिसर में भी चैत रामनवमी पर इस बार मेला नहीं लगेगा। बुधवार को निवर्तमान ग्राम प्रधान बबलू तिवारी, श्रवण कुमार रुंगटा और गांव के अन्य लोगों की उपस्थिति में मेला नहीं लगाने का निर्णय लिया गया। एसओ ने उपस्थित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने इसके लिए गांव में डुगडुगी मुनादी कराने का सुझाव दिया। इस मौके पर निवर्तमान ग्राम पति नवरंग सिंह, रामसहाय, हरिंदर गौतम, बृजेश गुप्ता, श्रवण रुंगटा, आकाश जायसवाल राजेश जायसवाल राधेश्याम जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।