फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की बैठक में गूंजी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों की बैठक में गूंजी बिजली की समस्या
विज्ञापन

अफसरों के फोन न उठाने या बंद होने की भी बात उठी, डीएम ने जल्द सुधार का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में बिजली से जुड़ी समस्या हर जनप्रतिनिधि ने रखी। अफसरों द्वारा फोन न उठाने की भी बात सामने आई। इस डीएम समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारित करने के लिए विद्युत निगम के अफसरों को निर्देशित किया।
सांसद देवरिया के विशेष आग्रह पर आयोजित इस बैठक में विधायकों की तरफ से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई गईं। सबसे पहले फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने जूनियर इंजीनियर विद्युत के अनुपस्थित रहने, बरसात के दिनों में पानी की समस्या, पटहेरवा में बिना जनप्रतिनिधि के संज्ञान में लाए विद्युत योजना का उद्घाटन किए जाने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

हाटा के विधायक पवन केडिया ने विद्युत मार्ग को पट्टन से सीधे हाटा किए जाने की मांग, खेतों में ढीले तारों से दुर्घटना की आशंका, जेई द्वारा फोन न उठाने, ट्रांसफार्मर के खंभे नहीं बदले और तार टूटने के बाद तत्काल ठीक न किए जाने की समस्या बताई गई।
रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने पोल लगाने में आधार तल को सीमेंटेंड कराने, जर्जर तार, विद्युत क्षमता में कमी और अधिकांश फीडरों में जेई के न होने की बात ही।
कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्युत कंपनियों की तरफ से आधा अधूरा कार्य किया जाता है। कई जगह तारविहीन खंभों की समस्या, विद्युत क्षमता वृद्धि कई वर्षों से लंबित, लटके तारों की समस्या से अवगत कराया।
खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बिना कनेक्शन विद्युत निगम की तरफ से बिल भेजने की समस्या बताई। कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र ने पडरौना में विद्युत समस्या से अवगत कराया।
सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हमारी भूमिका जनता की समस्याओं को अफसरों तक पहुंचाने की है। उन्होंने कुछ मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। जेई या अन्य अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने की बात पर सांसद ने कहा, फोन को 24 घंटे सक्रिय रखें और जनप्रतिनिधियों के फोन को गंभीरता से लिया जाए। ट्रांसफार्मर के खराब होने की स्थिति में तत्काल ठीक करवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। लाइनमैन ड्यूटी नहीं करते और प्राइवेट या ठेके पर कार्य कराया जाता है, तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बरसात में फाल्ट समय से ठीक होना चाहिए।
इसके बाद डीएम एस. राजलिंगम ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा आगे भी इस तरह की बैठक आयोजित किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

सांसद के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल ने देवरिया जिले में कुशीनगर से विद्युत आपूर्ति में कम बोल्टेज की समस्या, विद्युत क्षमता में कमी, सेवरही में जले ट्रांसर्फामर की शिकायत, टूटे तार की समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें