फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होंगे कुशीनगर के प्रमुख पुरातात्विक धरोहरों के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से होंगे कुशीनगर के प्रमुख पुरातात्विक धरोहरों के दर्शन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से तय शर्तों का करना होगा पालन, 15 अप्रैल से कोरोना संक्रमण के कारण लगी थी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के प्रमुख पुरातात्विक धरोहरों व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन बुधवार से आम लोग कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की तरफ से अनुमति मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीते 15 अप्रैल से कुशीनगर की पुरातात्विक धरोहरों और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन पर रोक लगा दी गई थी। पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान ने बताया कि विभाग द्वारा 16 जून को सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुशीनगर के तीन प्रमुख दर्शनीय स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन व स्थानीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनकी तरफ से दिए गए निर्देशों के अनुपालन का भी बंदोबस्त किया जाएगा। वहीं कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह अनुपालन हो इसका ख्याल रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग, मॉस्क का प्रयोग समेत अन्य सावधानियां बरती जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें