फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में फंसा छितौनी क्षेत्र का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में फंसा छितौनी क्षेत्र का युवक
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पीजी अंतिम वर्ष का छात्र है बेलवनिया का विपिन
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा(कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दंरगोली गांव के बेलवनिया टोला का युवक चीन के हेलांग जियांग शहर में फंसा है। विपिन गुप्ता नामक युवक वहां की जियामुसी यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करता है। कोरोना वायरस के कारण वहां मेडिकल छात्रों को भी कमरे से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। इसकी जानकारी के बाद घरवाले परेशान हैं।
विज्ञापन

बेलवनिया निवासी राज गोविंद गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा विपिन गुप्ता चीन के शहर हेलांग जियांग में जियामुसी यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करता है। वह सर्जरी में पीजी अंतिम वर्ष का छात्र है। बेटे ने बताया है कि उसके कालेज में तमाम भारतीय छात्र भी हैं। छात्रों को 15 दिन से मेडिकल कैंप में रखकर स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। परिजन बेटे के सुरक्षित स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें