फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत में अधिक उपज के लिए मशीनीकरण जरूरी : करन सिंह

Sun, 10 Nov 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। शनिवार को ढाढा चीनी मिल की ओर से मेन गेट का पूजन कर शरद कालीन गन्ना बुआई अभियान के तहत गन्ना की खेती में मशीनीकरण के महत्व पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। चीनी मिल की ओर से गन्ना किसानों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। कम लागत में अधिक उपज के लिए मशीनीकरण को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन


चीनी मिल के जीएम करन सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए मिल की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए गांव-गांव वाहन से प्रचार प्रसार कराकर जागरूक किया जाएगा। किसानों को 400 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार कम लागत में हो इसके लिए हमलोग वर्षों से कार्य कर रहे हैं। लेबर लेस फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए नई प्रजाति का गन्ना बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑटोमेटिक मशीन से 4 फीट की दूरी पर गन्ने की बुआई, निराई, गुड़ाई और कटाई तक लगातार कृषकों के संपर्क में रहकर मिलकर्मी सहयोग करते रहेंगे।
रैली में मिल क्षेत्र के सभी जोनल और ब्लाक इंचार्ज एफडीएस को कृषकों की समस्याओं और निराकरण की जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक गन्ना डीडी सिंह ने मिल कर्मियों को गांव-गांव जाकर प्रचार वाहन से किसानों की समस्याओं को सुनने और उसके निराकरण के लिए टोली बनाकर रवाना किया। इस दौरान अधिशासी उपाध्यक्ष सुशील कुमार, अवधेश चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीएस मिश्रा, अनुज राना, वीएम गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें