फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव में फैला खसरा, पांच बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बांटी दवा

Fri, 20 Jan 2023 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा विरवट कोन्हवलिया के पूर्वी टोला में अलग-अलग परिवारों के पांच बच्चे खसरे की चपेट में आ गए। गांव के जितेश पुत्र विजय (10), मनमोहन पुत्र ओमप्रकाश (10), अंशुमन पुत्र शत्रुघ्न (15 माह), कुमारी अर्निका पुत्री विजय प्रसाद (6) और कृष्णा पुत्र रामइकबाल (7) के शरीर पर निशान सहित अन्य लक्षण देखकर गांव के लोगों ने सीएचसी सेवरही पर सूचना दी।
विज्ञापन
विरवट कोन्हवलिया में खसरा से पीड़ित बच्चों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विरवट कोन्हवलिया के पूर्वी टोला में खसरा फैलने से पांच बच्चे बीमार हो गए हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को दवा दी। गांव में साफ-सफाई पर जोर देेते हुए बीमारी से बचाव के उपाय बताए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि बीमारी से बचने के लिए लोग अपने आसपास सफाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन

सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा विरवट कोन्हवलिया के पूर्वी टोला में अलग-अलग परिवारों के पांच बच्चे खसरे की चपेट में आ गए। गांव के जितेश पुत्र विजय (10), मनमोहन पुत्र ओमप्रकाश (10), अंशुमन पुत्र शत्रुघ्न (15 माह), कुमारी अर्निका पुत्री विजय प्रसाद (6) और कृष्णा पुत्र रामइकबाल (7) के शरीर पर निशान सहित अन्य लक्षण देखकर गांव के लोगों ने सीएचसी सेवरही पर सूचना दी।

गांव में खसरा फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। डॉ. दीपक कन्नौजियां और डॉ. पिंकी जायसवाल ने सभी मरीजों की जांच की। उन्हें दवा देते हुए साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि बीमारी को देखते हुए पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें