फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया टिकट बेचने में व्यस्त : जयंत

Thu, 12 May 2016 11:31 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को बसपा प्रमुख मायावती और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा प्रमुख मायावती रुपये लेकर टिकट देती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि अखिलेश सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में विकास कार्य कराने में विफल रही है। जयंत बृहस्पतिवार को हाटा स्थित एक विद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जयंत ने कहा कि विकास का दावा खोखला है और पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है। प्रशासन उनके संरक्षण में लगा हुआ है। विकास ही नहीं प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी पूरी तरह असफल रही है।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि इस सरकार में सबसे अधिक परेशान किसान हैं। उनके उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। आपदा राहत का अब तक लोग इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बसपा मुखिया पर भी हमला करते हुए कहा कि बहन जी आजकल टिकट की बिक्री करने में लगी हुई है।

बगैर रुपये के वह किसी नेता को टिकट ही नहीं देती है जिससे सही नेता का चुनाव नहीं हो पाता है। केंद्र सरकार पर भी उन्होंने तंज करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया का नारा खोखला साबित हो रहा है। देश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

राजनीति की दिशा जब तक जनता नहीं बदलेगी तब तक देश का विकास नहीं होगा। हाटा विधानसभा प्रभारी अनुमान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी हमेशा से किसानों की लड़ाई लड़ती है।

जब तक हमारे किसान और गांव के लोग खुशहाल नहीं होंगे। तब तक हर तरह का विकास बेमतलब साबित होगा। इस मौके पर त्रिलोक त्यागी, मुन्ना सिंह चौहान, ओंकार सिंह आदि नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता रमेश सिंह और संचालन संतोष मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें