फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैंड प्रतियोगिता में मठिया श्रीराम ने मारी बाजी, बालक वर्ग में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। श्रीमती लाची देवी इंटरमीडिएट कॉलेज जटहा बाजार में सोमवार को जनपदीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मठिया श्रीराम सेवरही के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों के कुल 255 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मठिया श्रीराम सेवरही, राजकीय हाईस्कूल कटाई भरपूरवा खड्डा और श्रीमती लाची देवी इंटरमीडिएट कॉलेज जटहा बाजार के विद्यार्थी शामिल रहे।
बालक वर्ग में मठिया श्रीराम के विद्यार्थियों ने प्रथम, श्रीमती लाची देवी इंटरमीडिएट कॉलेज जटहा बाजार ने द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल कटाई भरपूरवा के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में श्रीमती लाची देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंत में आयोजक प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। जिला समन्वय माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान विशाल मिश्रा, आनंद कीर्ति शिखर, विजय कुमार, प्रमोद यादव, नोडल शिक्षक उदल कुमार, प्रबंधक हरिशंकर कुशवाहा, पुरुषोत्तम शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, बुंदल पांडेय, मनीष गुप्ता, अजय निषाद, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें