फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखाया गया मार्च पास्ट का हुनर

Sat, 25 Nov 2017 12:10 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सिखाया गया मार्च पास्ट का हुनर। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
जटहां बाजार। श्रीमती लाची देवी समाज कल्याण इंटर कॉलेज जटहां बाजार में शुक्रवार से तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया। इसमें पहले दिन झंडारोहण, मार्च पास्ट, सैल्यूट, टोली बनाने सहित कई तरह के हुनर सिखाए गए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। उसके बाद झंडा गीत हुआ। विद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर कुशवाहा ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। स्काउट गाइड के प्रशिक्षक मुकेश कुशवाहा और अमरजीत ने पहले दिन मार्च पास्ट, सैल्यूट, रिपोर्टिंग के बारे में बताया। इसके अलावा स्काउट गाइड की टोली बनाई गई, जिसमे एक टोली में 8 विद्यार्थी रहेंगे। प्रशिक्षण में आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया गया। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि अनुशासन स्काउट की पहली शर्त है। अनुशासन के बिना इसमें कोई कार्य नहीं हो सकता। 
शिविर के उद्घाटन अवसर पर श्रवण कुशवाहा, बुंदल मिश्र, ब्रजेश यादव, बबलू, सत्येंद्र, मुकेश, सूरज, शैलेश पांडेय, सरवन कुमार, मीरा शर्मा सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें