बनकटा बाजार। नारायणपुर कोठी में हर साल की तरह इस बार भी मार्च में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को श्रीराम चंद्र सेवा संस्थान समिति की बैठक हुई।
समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी संगठन की तरफ से मार्च में सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। इस बार पांच निर्धन परिवार के कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। कन्याओं को गृहस्थी का सामान उपहार में दिया जएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान आदित्य सिंह, विवेक पांडेय, रामाशीष सिंह, राहुल सिंह, हरिकेश कुमार मौजूद रहे। संवाद