पडरौना। पडरौना शहर के जटहा रोड स्थित मैरिज लॉन के परिसर में शुक्रवार को सामूहिक विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 11 कन्याओं के विवाह की तैयारी है। अतिथियों के स्वागत के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजक समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल, व्यवस्थापक पप्पू पांडेय व पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार गौड़ ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि किसी भी गरीब, असहाय, निर्धन परिवार की बेटियों की शादी धनाभाव के चलते फीकी व अधूरी न रहे, इसको लेकर संस्था पिछले चार वर्ष से सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। नवदंपती को गृहस्थी के सामान के साथ विदा किया जाएगा। संवाद