फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : दांपत्य सूत्र में बंधे 202 जोड़े

Wed, 27 Nov 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला जूनियर हाईस्कूल परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते विधायक
विज्ञापन
रामकोला/तमकुहीरोड। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को रामकोला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय और किसान पीजी कॉलेज सेवरही परिसर में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कुल 184 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेर लिए, जबकि 18 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

विधायक विनय प्रकाश गौड ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले करने की मददगार बनी है। इस योजना का लाभ सभी जरूरत मंद लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा आदि ने संबोधित कर नवविवाहित सभी 125 जोड़े को मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्हें गृहस्थी का सामान समेत अन्य उपहार देकर विदा किया गया।
इस दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य, अनूप श्रीवास्तव, राणा राव, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, जियाउल रहमान, एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान पीजी काॅलेज सेवरही में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 66 जोड़ों का विवाह हुआ। 11 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। सभी 77 जोड़ों को समाज कल्याण विभाग की ओर से 35 हजार रुपये नकद और 10 हजार का गृहस्थी का समान देकर विदा किया गया। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सेवरही ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार आदि ने सभी विवाहित जोड़ों को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ फूलचंद सरोज, चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, अरुणेंद्र कुमार, चंदप्रकाश चौधरी, ललन गोड़ आदि मौजूद रहे।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें