फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धान खरीद में हावी न हों बिचौलिए, पराली जलाने वालों पर हो कार्रवाई

Sun, 10 Nov 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में कमिश्नर अनिल ढींगरा सख्त दिखे। धान खरीद में पारदर्शिता बरतने के अलावा पराली नहीं जलाने के लिए गांव में जाकर किसानों को जागरूक करने को कहा। नहीं मानने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। धान की खरीद में बिचौलियों को प्रश्रय नहीं देने को कहा। ऐसी शिकायत मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी। पांच करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तय समय पर कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि जिम्मेदार ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत लागू कराएं। किसी भी कीमत पर पराली न जलने दें। टीम बनाकर किसानों को जागरूक करें। जिले में उर्वरक की उपलब्धता के बारे में जिला कृषि अधिक मेनका सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में उर्वरक की खेप पहुंच जाएगा, डिमांड किया गया है। धान की कुटाई करने वाले मिलों को विद्युत कनेक्शन देने का निर्देश दिया। विद्युत बिल सुधार आवेदनों की समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम विशाल भारद्वाज, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, डीएफओ वरुण सिंह, पीडी जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-
किसान सम्मान निधि से 44 हजार किसान वंचित
-कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 44 हजार ऐसे किसान हैं, जिनके आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो सका है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। आधार कार्ड सत्यापन के दौरान आने वाली दिक्कतों को पूरा करने के लिए किसानों को कहा गया है। उप कृषि निदेशक ने जल्द ही इसका समाधान करने का दावा किया।
विज्ञापन

-
तय समय पर पूरा करें परियोजना
पांच करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की निर्माण की गति सुस्त होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से तेजी लाने को कहा। इसमें कृषि महाविद्यालय, जिला कारागार, बुद्धा थीम पार्क, अग्निशमन केंद्रों, कोर्ट रूम, ट्रांजिट हॉस्टल,आवासीय तहसील भवन आदि का निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें