फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में विस्फोट से मची सनसनी

विज्ञापन
कुशीनगर में बैरागी पट्टी गांव मस्जिद में विस्फोट के बाद मौके पर जांच-पड़ताल करते एसपी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मस्जिद में विस्फोट से मची सनसनी
विज्ञापन

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। अवरवा सोफीगंज गांव के बैरागी पट्टी टोला के पश्चिम स्थित मस्जिद में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक विस्फोट से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
बैरागी पट्टी में पश्चिम दिशा में एक मस्जिद है। यहां प्रत्येक दिन की तरह दोपहर में नमाज की तैयारी चल रही थी। नमाज वाले स्थान पर अचानक विस्फोट हो गया। धमाके से मस्जिद की खिड़कियों और दरवाजे के शीशे टूट गए। छत में कई जगह दरार पड़ गई। मस्जिद के अंदर और बाहर धुआं ही धुआं हो गया। मस्जिद के मौलाना का कहना है इंवर्टर की बैट्री फटने से विस्फोट हुआ है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद में बाहर बने कमरे में बैट्री एवं इंवर्टर लगाया गया है। मौके पर बैट्री के अवशेष भी नहीं दिखे। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हैं। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे एसओ संजय कुमार सिंह मामले की जांच कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों दी। इसके बाद एसपी विनोद कुमार मिश्र तथा फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड टीम जांच-पड़ताल में जुट गई। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्फोट के बाद हर तरफ होने लगी चर्चा
फाजिलनगर। मजिस्द में विस्फोट की चर्चा हर तरफ होने लगी। लोगों का कहना था कि संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। मस्जिद में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें