फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों में कंबल वितरित किया गया

Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कंबल के लिए इंतजार करते बुजुर्ग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
 पडरौना।  क्षेत्र के बेलवां जंगल गांव की मुसहर बस्ती में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा की तरफ से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गरीबों को ऊनी कपड़े और कंबल वितरित किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसपी यमुना प्रसाद की पत्नी अवनीता प्रसाद ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। जरुरत मंदों की सहायता करने पर आत्मसंतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम में 110 लोगों को कंबल और ऊनी कपड़े दिए गए। कार्यक्रम को डॉ. यशा मिश्रा, अध्यक्ष मीनू जिंदल, श्रुति गोयल, शिवांगी बंका, नपा अध्यक्ष विनय जायवाल ने संबोधित किया। 

इस मौके पर कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय, प्रदीप चहाड़िया, संजय मारोदिया, सतीश जिंदल, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. सीबी सिंह, चैतन्य जिंदल, प्रद्युम्न राव, सुमन तुलस्यान, सुनीता अग्रवाल, अर्चना बालोदिया, स्मृति तुलस्यान, सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें