फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता की टीम को फाजिलनगर ने शिकस्त दी

Sun, 17 Dec 2017 11:58 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
फाजिलनगर। फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित 13वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को आजाद इलेक्ट्रॉनिक्स क्लब फाजिलनगर और युनाइटेड सर्विसेज कोलकाता की टीम के बीच हुआ। इस मैच में आजाद इलेक्ट्रॉनिक्स क्लब फाजिलनगर की टीम ने तीन विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए फाजिलनगर टीम के खिलाड़ी दिव्य प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


फाजिलनगर टीम के कप्तान शहीम हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेवाजी करने उतरी कोलकत्ता की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें चंद्रपाल सैनी ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के व 11 चौके की मदद से 86 रन, राजीव सिंह ने 3 छक्के व 1 चौका की मदद से 28 रन, गौरव चितकारा ने 6 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के व 2 चौकों की मदद से 26 रन और कप्तान अभिनव दीक्षित ने 3 चौके की मदद से 21 रनों का योगदान दिया। उधर, फाजिलनगर की ओर से गेंदवाजी करते हुए बाबी यादव ने 6 ओवरों में 40 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि सचिन तिवारी, अयान चौधरी, जमशेद आलम व अंशुमान पांडेय को एक एक विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी फाजिलनगर की टीम ने 24वें ओवर की अंतिम गेंद पर ही 7 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। शुरू में फाजिलनगर की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए, लेकिन बाद के खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाला और टीम को विजश्री दिलाई। इनमें दिव्य प्रकाश ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन, कप्तान शहीम हसन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के व 4 चौकों की मदद से 41रन, अभिषेक पांडेय ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के व 3 चौकों की मदद से 35 रन, अंशुमान पांडेय ने 2 छक्के 2 चौके की मदद से 27 रन तथा अयान चौधरी ने नाबाद 13 रनों का योगदान दिया। कोलकत्ता की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजीव सिंह, अमित दास व इम्तियाज अली ने दो दो विकेट लिए, जबकि अमित चोपड़ा को एक विकेट लेने में सफलता मिली।
विज्ञापन


 इस दौरान शिवशंकर तिवारी, अभय त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, स्मिता त्रिपाठी, कंचन त्रिपाठी, विनोद राय, संतोष तिवारी, अदिति त्रिपाठी, शत्रुमर्दन प्रताप शही, मोहम्मद मंजूर आलम, विवेकानंद मिश्र, इरशाद, डॉ महेंद्र सिंह, अहमद, संजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। फाजिलनगर के खिलाड़ी दिव्यप्रकाश को उनकी आतिशीपारी 30 बाल पर 68 रन बनाने के लिए विशिष्ट अतिथि डॉ. रामानुज पांडेय ने पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व गिफ्ट हेंपर देकर पुरस्कृत किया।

इससे पहले मैच का शुभारम्भस्त्रत्त् कमेटी के संरक्षक व गाजियाबाद के आरटीओ अजय त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की एंपायरिंग संतोष सिंह व पवन कुमार ने किया, जबकि थर्ड एंपायर सतीश पांडेय रहे। मैच की स्कोरिंग बीसीसीआई पैनल के स्कोरर एसपी सिंह ने किया तथा कमेंट्री मोहम्मद आलम व गुड्डू पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें