फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर धरना देने वाली प्रेमिका की मुराद बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। लड़के के घरवालों व कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई गई।
विज्ञापन

इस गांव के अलग-अलग जाति के युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते रविवार को युवती प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची और शादी की जिद करते हुए दरवाजे पर ही बैठ गई। युवक के घरवालों ने उसे बहू बनाना स्वीकार कर लिया लेकिन युवती की मां ने इस घटना के बाद बेटी से नाता तोड़ने की बात कही थी। तब से युवती युवक के घर में ही रह रही थी। बृहस्पतिवार को गांव के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें