फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया विवाहिता का शव, हंगामा

विज्ञापन
सिधुआ बाजार में शव आने के बाद हंगामा करते परिजन व गांव के लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत का मामला शुक्रवार को गरमा गया। बृहस्पतिवार की रात हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर जब शव गांव लाया गया, तो मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में हंगामा शुरू कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

सिधुआ के राजेश कुशवाहा की पत्नी सुनीता (30 ) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे से लटका मिला था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो मृतका के मायके वालों का गुस्सा फूट पड़ा।
मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। विवाहिता की शव पहुंचने के बाद हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस आनन-फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें