फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार

Wed, 20 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बरवापट्टी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौरी शुक्ल के बिन्दटोली में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दे दी। सूचना पर गांव आये मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
गौरी शुक्ल गांव के बिंद टोली निवासी अंगद निषाद कई माह से सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। जबकि उनके पिता भी दिल्ली में ही रहकर काम करते हैं। घर पर सिर्फ सास और बहू आराध्या ही रहती थी। मंगलवार की सुबह अंगद की पत्नी आराध्या का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। यह देख गांव के किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दे दी। जब तक मायके के लोग बेटी के ससुराल पहुंचते, तब तक सास समेत अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

मायके वालों की सूचना पर गांव आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों के अनुसार तीन साल पहले आराध्या की शादी अंगद निषाद के साथ हुई थी। तभी से ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

मृतका का एक दो साल का बेटा भी है। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ृ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें