फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज के लिए विवाहिता काे पीटकर घर से निकाला, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी के तीन साल बाद घर से निकाला, गोरखपुर के हैं आरोपी
विज्ञापन

पडरौना। दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर ससुराल वाले घर से निकाल दिया है। पुलिस इस मामले में पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज की है। दंपती का डेढ़ साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन

छावनी निवासी शालिनी सिंह की शादी वर्ष 2020 में गोरखपुर झंगहा स्थित भौरपिपरा गांव निवासी सुशील सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बीतने के बाद ससुराल वाले दहेज में सामान नहीं देने का ताना मारते थे। इसे लेकर विवाद भी हुआ। पंचायत के बाद पति और ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। जुलाई में सभी लोग पिटाई किए और घर से निकाल दिए। शालिनी की तहरीर पर पुलिस ने पति सुशील सिंह, सास शशिकला, ससुर जयसिंह, आकाश, सुशील के रिश्तेदार गिविनपुर जगतबेला निवासी ज्योति, रामपाल और हरिश्चंद्र पर दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें